स्वास्थ्य शिविर में 85 मरीजों की जांच
दोघट। नगर पंचायत कार्यालय दोघट पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 85 मरीज पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दोघट डॉ. अजय शाही ने बताया कि शासन के आदेशानुसार लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बुखार, खांसी, नजला, जुकाम, खुजली के मरीज आए। शिविर में निजामुल हक, अनुज वार्ड ब्वाय मौजूद थे।
राठी खाप का सम्मेलन 29 को
दोघट। राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह राठी ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने एवं आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए 29 अक्तूबर को सोनीपत हरियाणा में राठी खाप का सम्मेलन होने जा रहा है। सामाजिक कुरीतियों पर मंथन किया जाएगा।