फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण ने हर ली सीता, हनुमान ने जला दी लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रामलीला के मंचों पर अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया । कहीं सूपर्णखा की नाक काटी गई। कहीं सीता का हरण हुआ तो कही हनुमान ने लंका में आग लगा दी। शहर के अलावा टटीरी, रटौल, अमीनगर सराय में कलाकारों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रामलीला के मंच पर विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। सीता हरण से लेकर श्रीराम-सुग्रीम का मिलाप दिखाया । इसमें समिति के अध्यक्ष नीरज चौहान, रोहित शर्मा, आशीष उर्फ आशु, राजकुमार, प्रवीण, संदीप, ओमपाल, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में रघुवर रामलीला समिति के मंच पर लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नाक काटने, रावण द्वारा सीता हरण, श्रीराम और सुग्रीव मिलाप का मनमोहक लीला का मंचन किया गया। इसमें संजय रूहेला, जोंटी, प्रकाश, आशीष, सुजीत, सुमित, सुशील, रोहताश गुप्ता, दीपक नीरज, गोपाल वर्मा, जितेंद्र, पराग गोयल, अमित चौहान, अनिल चौहान मौजूद रहे।
चांदीनगर के रटौल गांव के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में सीता खोज, बाली वध और लंका दहन की कलाकारों ने लीला दिखाई। इसमें देवेंद्र अरोरा, सुनील, ब्रजलाल, सुधीर गुप्ता, पंडित कुश प्रशाद शास्त्री, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, मानसिंह कश्यप, पदम सिंह मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। इसमें कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, मंगलसैन गर्ग, आशु, जतिन शर्मा, सुभाष सक्सेना, अनिल, सूरज, विनोद, संदीप पांचाल, युनूस खान, रामकुमार, चतर सैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें