फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटो ने दिया रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने किया। इस अवसर पर कैडेट भूमिका जैन ने कहा मै प्लास्टिक के बैग का प्रयोग नहीं करूंगी और न ही कूड़ा करकट खुले स्थान पर डालूंगी और डस्टबीन का प्रयोग करूंगी और गंदे पानी को एकत्रित नहीं होने दूंगी और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगी। कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा गंदगी बीमारियों का कारण बनती है। उन्होंने कहा खुले में शौच करना बीमारियों को न्यौता देना है। खुले मेें शौच की आदत को बदलकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। इसमें सूबेदार परमजीत सिंह, सुबेदार जसवंत सिंह, हवलदार मंगल सिंह, विपिन कुमार, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें