बिनौली (बागपत)।
गांव की खादर बस्ती के फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को बरनावा गांव के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया गांव की खादर बस्ती में रखा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते विगत तीन दिन से फूंका पड़ा है, इस कारण ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर फूंकने से जहां पशुओं का चारा काटने मेें परेशानी हो रही है, वहीं पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इसे लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने गांव के बस स्टैंड पर एकत्र होकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमेें शादाब, प्रवीण, अंशुल, राजू, हसरत, रिजवान, अकरम, असलम आदि रहे।