फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के गड्ढ़ों में धरने पर बैठ गया फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों से चार जिलों के लोग परेशान हैं, लेकिन गौरीपुर मोड़ की हालत बेहद खस्ता है। कई-कई फुट के गहरे गड्ढों से लोग परेशान हैं। समाजसेवी एवं पूर्व फौजी सुभाष कश्यप ने आंदोलन की शुरूआत की। तीन घंटे तक धरना दिया। प्रशासन ने बात कर 15 सितंबर से काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। सैनिक ने कहा यदि हाईवे पर काम शुरू नहीं हुआ तो फिर आंदोलन शुरू करेंगे। उधर, कई घंटे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

सोमवार को वाजिदपुर गांव का पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप गौरीपुर मोड़ पर पहुंचा। टी-प्वाइंट के गड्ढों पर फौजी ने धरना दिया और सरकार से हाईवे निर्माण की मांग की। करीब तीन घंटे तक धरना दिया । इसके बाद बागपत कोतवाली के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने उनसे फोन पर बातचीत कर 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू हो जाने का आश्वासन दिया। सैनिक ने कहा यदि निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। उधर, गौरीपुर मोड़ के गड्ढों में कई वाहन फंस गए। एक बस फंस जाने के कारण लोगों ने बामुश्किल निकाला। कई वाहन यहां क्षतिग्रस्त भी हो गए।


रालोद और जाट सभा ने उठाया मुद्दा
बागपत। अमर उजाला में मुद्दा बन जाने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का मामला सोमवार को गूंजता रहा। जाट सभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम भवानी सिंह से मुलाकात कर निर्माण की मांग की। उधर, रालोद की सभा में वक्ताओं ने हाईवे का मुद्दा उठाया। प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में भी मुद्दे को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन



डीएम ने कहा, उपशा ने दिया भरोसा
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने अग्रवाल धर्मशाला में रालोद की सभा में कहा उपशा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने उन्हें गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट पर 15 सितंबर से काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। प्रशासन और सरकार लोगों की समस्या को समझ रहे हैं। पेंच वर्क के लिए जो भी बजट जारी किया गया है, उसमें गौरीपुर मोड़ का टी-प्वाइंटर प्राथमिकता है।


क्या कहते हैं लोग
बागपत के शाहिद अली का कहना है कि हाईवे का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। बागपत की यह सबसे बड़ी समस्या है। भूषण लाल जैन ने कहा सड़क का निर्माण हर हाल में होना चाहिए। बागपत के विकास में यह सबसे बड़ी बाधा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें