फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मुश्किलें, खुली सिस्टम की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिले में बारिश आफत बनकर बरसी। कई घंटों के बाद बारिश रुकी, लेकिन जलभराव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। कई जगह मकान गिर गए। हाईवे पर हुए कीचड़ से जाम के हालात रहे। वहीं, गांवों में भी हालात बद से बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन जलभराव और कीचड़ की समस्या ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। रविवार को भी सड़कों के गड्ढे पानी से लबालब भरे नजर आए। कीचड़ ने तो बुरा हाल कर दिया है। बाइक चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित गौरीपुर मोड़, गेस्ट हाउस के पास, सरूरपुर कलां, सोनीपत मार्ग पर वाहन से तो दूर पैदल चलना दूभर हो गया है। यही हाल मेरठ-बागपत मार्ग स्थित हमीदाबाद उर्फ नया गांव, चांदीनगर मार्ग स्थित पाबला बेगमाबाद गांव का भी है। देहात में जल निकासी का कोई प्रबंध न होने से घरों में पानी घुस गया है। छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव में रविवार को उषा पत्नी रणधीर का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में उषा और उसका पुत्र दिनेश चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से छत गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें