बागपत। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाली रसोई माताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर हड़ताल की। उन्होंने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 10 हजार वेतन दिलाने की मांग की।
मानदेय बढ़वाने की मांग को लेकर रसोई माता हड़ताल पर है, इस कारण एक सप्ताह से प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील नहीं बन रहा है। हड़ताल करने वाली रसोई माताएं सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूलों में काम करती है, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय से घर चलाना भी मुश्किल है । उन्होंने कहा जब तक रसोई माता का वेतन 10 हजार रुपये नहीं होगा, तब तक वह स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा हड़ताल के दौरान जो भी रसोई माता स्कूल में काम करती मिली तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कलक्ट्रेट में अफसरों को ज्ञापन देकर मानदेय 10 हजार रुपये कराने की मांग की। इसमें सुनीता, संजीता, पूनम, जमीला, बाला, छोटी, सरोज, ओमकली, सोनिया, कौशल, संतरा, कुसुम, कुमकुम रीता, माया आदि रहीं।