फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ और प्रधान कराए तालाबों की सफाई : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीओ और प्रधान कराए तालाबों की सफाई : सीडीओ
विज्ञापन

बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा ग्राम पंचायतों में एक-एक तालाब की सफाई कराने का कार्य प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव शुरू कराए। ब्लॉक के माध्यम से ही कार्ययोजना बनाए जाए। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बागपत खंड विकास कार्यालय में ग्राम प्रधानों और वीडीओ की आयोजित संयुक्त बैठक में सीडीओ ने कहा ग्राम प्रधान कम से कम दो इस्टीमेट बनाकर जेई के पास एक सप्ताह में भेजे, ताकि ग्राम पंचायतों का कार्य तेजी से कराया जा सकें। कार्ययोजना को खंड विकास कार्यालय से ही बनाकर भेजे। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिस जेई के पास इस्टीमेट लंबित हैं, वह जल्द ही उनका निस्तारण करें। प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव मनरेगा योजना नें तालाबों पर कार्य कराए। बीडीओ कृपाल सिंह ने भी जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा लाइट लगवाने की मांग रखी। सीडीओ ने कहा जिन गांवों में लाइट नहीं जल रही है, इसलिए वहां लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें