फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौली के लावण्य तोमर बने फ्लाईग आफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बासौली के लावण्य बने फ्लाइंग आफिसर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बासौली गांव में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गांव के लावण्य तोमर के फ्लाइंग आफिसर बनने पर हर्ष जताया गया।
शुभारंभ बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, ग्राम प्रधान के पति कुलदीप ने किया। बताया कि हाल ही में वायुसेना एकेडमी डूंडीगेल हैदराबाद में 199वे पासिंग आउट परेड का आयोजन किया था। जिसमें गांव के लावण्य तोमर पुत्र संजीव का फ्लाइंग आफिसर के पद पर पास आउट हुए। लावण्य के पिता बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश में सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत है। लावण्य की प्राथमिक पढ़ाई चंबा जिले के डलहौजी में हुई। उसके बाद 8वीं कक्षा के लिए उनका चयन राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज देहरादून के लिए हो गया। कक्षा 12वीं पास कर उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी पूना खडगवास के लिए हुआ। एक वर्ष की बड़ी मेहनत के बाद उनका चयन फ्लाइंग आफिसर पद पर हुआ। मौके पर रविंद्र तोमर, ग्राम प्रधान रीना, कुलदीप, दादा चरण सिंह मां सुनीता तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें