फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पहले लापता हुआ बेटा मिला तो छलक गई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मध्यप्रदेश से 12 वर्ष पूर्व लापता हुआ युवक रविवार को अपना घर आश्रय स्थल अमीनगर सराय में मिल गया। बेटे को देखकर माता-पिता की आंखों में आंसु छलक आए। आश्रय स्थल के पदाधिकारियों ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

आश्रय स्थल के कार्यालय सहायक मोहर सिंह ने बताया कि युवक रामलाल उर्फ शशि कपूर निवासी शिवपुरी मध्यप्रदेश मनोरोगी है। वह 12 साल पूर्व लापता हो गया था। रविवार को आश्रय स्थल पहुंचे उसकी मां शारदा देवी, पिता रामदुलारे को सौंप दिया गया है। युवक को देखते ही परिजनों की आंखों में आंसु आ गए। पिता ने बताया कि उन्हें हाथरस के अपना घर आश्रय स्थल से युवक के बारे में जानकारी मिली थी। रविवार की सुबह व अपनी पत्नी के साथ कस्बा पहुंचे और बेटे को देखकर आश्रय स्थल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर आश्रम सचिव, दिनेश जैन, वित्त सचिव इंद्रपाल वर्मा, उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें