फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार से निकली चिंगारी से 12 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिरसल दरकावदा का मामला, नलकूपों के उपकरण भी फुंके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसल दरकावदा के जंगल में जर्जर हाईटेंशन लाइन का विद्युत तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे हुए फाल्ट के कारण निकली चिंगारी से एक किसान की 12 बीघे गन्ने की फसल जल गई। दो किसानों के नलकूपों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव निवासी रामफल पुत्र जिले सिंह का सिरसल दरकावदा के जंगल खेत है। उसने गन्ने की फसल बो रखी है। बुधवार को जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इस कारण लाइनों में फाल्ट हुआ और उठी चिंगारियों से रामफल की गन्ने की फसल में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, 12 बीघे गन्ने की फसल जल गई थी। इसके अलावा जिले सिंह, हरपाल सिंह निवासी जिवाना के नलकूपों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। किसानों का आरोप है कि जर्जर विद्युत लाइन को कई बार बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम के अफसरों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण हरेंद्र सोलंकी, भगत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र, दीपक, भोपाल सिंह, प्रवीण आदि ने पीड़ित किसानों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें