फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा आशा ज्योति केंद, सीएमओ ने दी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनेगा आशा ज्योति केंद्र
विज्ञापन

बागपत। आशा ज्योति केंद्र के लिए सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने जिला अस्पताल में 200 वर्ग गज भूमि देने स्वीकृति दे दी है। अब प्रोबेशन विभाग की ओर से यहां भवन का निर्माण कराया जाएगा। महिला हेल्पलाइन की सभी कर्मचारी यहां पर नियुक्त होंगी। इस केंद्र के बनने से पीड़ित महिलाओं को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
दुष्कर्म पीड़िता हो या फिर घरेलू हिंसा की शिकायत महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्पलाइन की महिला कर्मचारी इधर-उधर पीड़िताओं को लेकर नहीं घूमेगी। शासन की ओर से आशा ज्योति केंद्र का निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके लिए सीएमओ को भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। जमीन न होने के कारण परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने जिला अस्पताल में 200 वर्गगज भूमि आशा ज्योति केंद्र के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। अब विभाग की ओर से इसका केंद्र निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा ज्योति केंद्र का निर्माण होने से उत्पीड़त महिला को लाभ मिलेगा। केंद्र पर ही उसकी सभी कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं का केंद्र पर ही मेडिकल परीक्षण होगा। यहां पर महिला हेल्पलाइन की कर्मचारियों को तैनात कर दिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि आशा ज्योति केंद्र के निर्माण में करीब 38 से 40 लाख रुपये का खर्च आएगा। 200 वर्गगज में निर्माण होगा। महिला हेल्पलाइन, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें