फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने किया रूट डायवर्जन प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया रूट डायवर्जन प्लान तैयार
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिले में पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। मतगणना वाले दिन सुबह पांच बजे से वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 23 मई को बड़ौत की तरफ से गाजियाबाद के लोनी जाने वाले वाहनों को बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर अमीनगर सराय मार्ग होते हुए पिलाना भट्ठा, पांचली तिराहा, रटौल, बंथला की ओर भेजे जाएंगे। सोनीपत से मेरठ जाने वाले वाहन पूर्व की तरह अपने निर्धारित मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन

सोनीपत से लोनी जाने वाले वाहन बहालगढ़ से कुंडली एक्सप्रेस-वे होकर या मुबारका चौक, वजीराबाद से होकर गाजियाबाद के लोनी जाएंगे। बागपत से लोनी जाने वाले वाहनों को चमरावल रोड से भेजा जाएगा। बागपत से खेकड़ा जाने वाले छोटे वाहनों को काठा से खेकड़ा लिंक मार्ग पर जाएंगे। बापत से खेकड़ा जाने वाले बड़े वाहन चमरावल रोड से निकलेंगे। लोनी से बागपत आने वाले बड़े वाहन लोनी से बंथला होते हुए बागपत आएंगे। लोनी से बड़ौत जाने वाले वाहन बंथल, रटौल, पांचली तिराहा, पिलाना भट्ठा, अमीनगर सराय मार्ग से जाएंगे। लोनी से बागपत आने वाले छोटे वाहन पाठशाला चौकी से सांकरौद एवं एक्सप्रेस-वे के नीचे से मवीकलां होकर बागपत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें