राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, मतदान का बताया हाल
बागपत। लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में ही प्रेक्षक डॉ. तिरुपुगल, डीएम पवन कुमार और अन्य अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। यहां पर मतदान को लेकर आपत्तियां मांगी गई। स्कूटनी की गई। सबसे अधिक मतदान वाले और सबसे कम मतदान वाले केंद्र राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बताए गए। इसके अलावा मतदान के दौरान अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। किसी भी राजनीतिक दल ने आपत्ति नहीं जताई है। आब्र्जवर डॉ तिरु पुगल और डीएम पवन कुमार ने चुनाव संचालन केंद्र का निरीक्षण किया।
--------------------
दिनभर दुरुस्त किए जाते रहे आंकड़े
बागपत। जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनभर आंकड़ों को दुरुस्त करने का दौर चला। यहां पर सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी चुनाव ड्यूटी मेें लगे रहे। लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय से दिनभर सूचनाएं अपडेट कराई जाती रही।
--------------------
जिन केंद्रों पर बढ़ा मतदान, उनकी सूची तैयारी
बागपत। पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार जिन मतदान केंद्रों पर 15 फीसदी से अधिक मतदान में बढ़ोत्तरी हुई है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। चुनाव आयेाग ने भी यह सूची मांगी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है।
--------------------