फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन संतों के मंगल प्रवेश पर किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन संतों के मंगल प्रवेश पर स्वागत किया
विज्ञापन

बागपत। बड़ा गांव से पदविहार कर जैन संतों के शहर में पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में सभी ने उनका शुभाशीष प्राप्त किया। शाम के समय जैन संत बड़ौत के लिए पदविहार के लिए रवाना हो गए। सरूरपुर गांव पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया। सुनील जैन चक्की वाले और मयंक मित्तल ने बताया कि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के तीन शिष्य वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर मुनिराज ने बागपत शहर में प्रवेश किया था, जिनका बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। जैन संतों ने श्रद्धालुओं को धर्मापदेश दिए। शाम के समय पदविहार किया। सरूरपुर कलां गांव में मंगल प्रवेश किया। अतिशय क्षेत्र प्राचीन श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरूरपुर कलां दिल्ली, बड़ौत, बागपत सरूरपुर गांव से आए समाज के लोगों ने संकल्प स्याद्दाद युवा मंडल ने स्वागत किया। नमन जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। बागपत में पंकज जैन, पीयूष जैन, अतुल जैन, मन्ना जैन, प्रमोद जैन, सुधीर जैन, सुनील जैन, सचिन जैन, मयंक मित्तल, लवी जैन, विनीत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें