फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ को ईवीएम मशीन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने खेकड़ा तहसील में बीएलओ को मतदान केंद्रों पर लगने वाली ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को खेकड़ा तहसील में उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने बीएलओ को मतदान केंद्रों के बूथों पर मतदान के लिए लगने वाली ईवीएम मशीनों के बारे में जानकारी दी और बीएलओ को ईवीएम मशीन चलाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र के बूथों पर ईवीएम मशीन लगाई जाएंगी और ईवीएम मशीनों से मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बीएलओ को ईवीएम मशीनों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बीएलओ से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी प्राप्त कर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार यदुवंश कुमार समेत सभी बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें