फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी परीक्षार्थी बिना आईडी, स्कूल ड्रेस के परीक्षा में नहीं बैठेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पेपर लीक प्रकरण के बाद सीबीएसई ने कठोर नियम बना दिए। बैंकों से प्रश्नपत्रों लेने और स्कूलों में लिफाफे खोलने तक के फोटो बोर्ड द्वारा जारी किए एप पर अप लोड होंगे। कोई भी परीक्षार्थी बिना आईडी और स्कूल ड्रेस के परीक्षा में नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा का एक विषय का पेपर आउट हो गया। इसके बाद दोबारा से परीक्षा केंद्रों पर कराया। पेपर लीक प्रकरण को देखकर सीबीएसई ने नियम और कानून सख्त कर दिए। सीबीएसई परीक्षा के जिला नोडल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बोर्ड के नियम और कानून को नौ परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर उन्हें जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड ने परीक्षा के नियमों में बदलाव किया। बैंक से प्रश्नपत्र को लेने के समय उसका फोटो लेकर बोर्ड द्वारा जारी एप पर अप लोड किया जाएगा। यह ही प्रक्रिया परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों का लिफाफा खोलने के दौरान अपनाई जाएगी। परीक्षार्थियों को स्कूल जारी आईकार्ड, एक आईडी के साथ ड्रेस में आना जरूरी है। इसके बिना परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। प्रश्नपत्र खोलते समय अध्यापक और छात्रों के भी हस्ताक्षर कराएं जाएंगे। खाने का कोई भी सामान नहीं जाएगा। यहां तक जेमैट्री बॉक्स भी प्रतिबंध है। शुगर से पीड़ित छात्रों को राहत दी। कक्ष में परीक्षा के दौरान एक छात्र हो या दस उस दौरान दो शिक्षक अनिवार्य रूप से रहेंगे। तीन घंटे से पहले छात्रों को कक्ष से नहीं छोड़ा जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य रवेंद्र यादव, शरण शर्मा, अजय शर्मा, अभिषेक, विक्रम सिंह दांगी, मीरा धामा, अनीता, रुचिरा आदि रहे।

सीबीएसई परीक्षा के नौ केंद्र
बागपत। सीबीएसई की परीक्षा के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए। बागपत में डीएवी, सेंट एंजेल्स और लक्ष्य पब्लिक स्कूल को, खेकड़ा में विद्या भवन, गुरुकुल और कोणार्क विद्या पीठ को बड़ौत में कुमकुम मोदी, माउंट लिटरा जी, वनस्थली, लार्ड महावीर और जीपी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया।
विज्ञापन


साढ़े आठ हजार परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम
बागपत। जिले में हाईस्कूल और इंटर में करीब साढ़े आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में जहां 4500 परीक्षार्थी, वहीं इंटर में करीब 4000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें