फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

सनबीम पब्लिक स्कूल, दोघट में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।
शिविर में शनिवार को छात्राओं को आत्मरक्षार्थ लाठी डंडे एवं तलवार चलाना, लेजियम डंबल, पीटी एवं योगासन का प्रशिक्षण दिया। स्कूल प्रबंधक संजीव पंवार ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब युवा पीढ़ी को भटकने से रोका जाए और उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाए। समाज में फैले कुरीतियों से दूर रहकर युवा अच्छे रास्ते पर चले। अपने बड़ों एवं गुरुजनों का सम्मान करें। समाज में नशाखोरी से युवा पीढ़ी जितनी दूरी बनाकर रखेगी, जीवन की बुलंदियां उतना ही उनके नजदीक आती रहेगी। इस मौके पर जसवीर सिंह, रवि शास्त्री, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, प्रवीण, सोनू, धर्मेंद्र, रिया आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें