फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज ने यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद जवानों की आत्मा की शांति
विज्ञापन

के लिए आर्य समाज ने यज्ञ कराया

बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड पर आर्य समाज के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया। इसमें शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिये वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि यह हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय है। पाक आतंकवादियों को शरण देकर भारत में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहा है। प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जब तक जैसे को तैसा सबक नहीं सिखाया जाएगा, वह ऐसी घटनाओं का अंजाम दिलाकर भी अपने दामन को बचाने का प्रयास करता रहेगा। बैठक में केंद्र सरकार से मांग की गई कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं और शहीद हुए जवानों तथा घायल जवानों के परिवार को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराएं। यज्ञ में यशवीर मलिक, हरबीर सिंह, समर भानु, तेजेंद्र चौहान, उपेंद्र, ओमपाल राठी, मोहन पाल, सतेंद्र, रामबली राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें