बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्र में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जारी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के अंदर जाने दिया। प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए मोबाइल परीक्षा केन्द्र से बाहर रखा। हाई स्कूल के कुछ छात्रों ने गणित के पेपर को आसान तो किसी ने कठिन पेपर बताया।
र बताया बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिंगबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज पर शनिवार को पुलिस बंदोबस्त के बीच हाईस्कूल का गणित का पेपर शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केन्द्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने दिया। इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा को पूरी तरह से नकलहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया। परीक्षा को नकल हीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों व अन्य लोगों को पुलिस और परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने खड़ा नहीं होने दिया। हालांकि हाईस्कूल के कुछ छात्रों ने गणित के पेपर को आसान बताया तो किसी ने कठिन। दूसरी तरफ इंटरमीडिएट का वाणिज्य का पेपर भी शांतिपूर्ण ढंग से कराया।