फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो महिलाओं को पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसावदा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो महिलाओं में पुष्टि
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दोनों महिलाओं का मेरठ के मेडिकल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पिलाना सीएचसी से चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर सर्वे किया। ग्रामीणों को बीमार से बचने के लिए दवाई वितरित की। शनिवार को शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बागपत में स्वाइन फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। हिसावदा गांव निवासी सुनीता पत्नी हरपाल और उनकी पुत्रवधू पारुल को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। निजी चिकित्सक से बुखार का उपचार कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। परिजनों ने दोनों को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच के बाद दोनों महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मेडिकल अस्पताल मेरठ में दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। गांव में स्वाइन फ्लू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दोनों महिलाओं के संपर्क में आने वाले लोगों ने चिकित्सकों से उपचार शुरू करा दिया। शुक्रवार को पिलाना सीएचसी से डॉ. सुधीर, डॉ. गोपाल और फार्मेसिस्ट अशोक की टीम ने गांव पहुंचकर सर्वे किया। स्वाइन फ्लू से ग्रसित महिलाओं के संपर्क में आने वाले लोगों को दवाएं वितरित कीं। पिलाना सीएचसी प्रभारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को टेमी फ्लू दवाई का वितरण किया गया। शनिवार को गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी। बीमारी से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें