फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल माजरा में अनशन पर बैठे ग्रामीण की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना और अनशन 13वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। अनशन पर बैठे एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई, सीएचसी से पहुंची चिकित्सकों की एक टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

तालाब की सफाई को लेकर माल माजरा के ग्रामीण पिछले 13 दिनों से धरना व अनशन कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सोपाल, अजय सोलंकी, तीर्थपाल अनशन पर बैठे हैं। रात्रि में अनशन पर बैठे सोपाल की हालत बिगड़ गई, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रात्रि में ही टेलीफोन से जिलाधिकारी को दी। आनन फानन में रात्रि में ही सीएचसी बिनौली से चिकित्सकों की टीम धरनास्थल पर पहुंची तथा सोपाल के स्वास्थ्य की जांच की। बिगड़ी हालत को देखकर चिकित्सकों ने उनसे अनशन समाप्त करने की विनती की, लेकिन उन्होंने कहा कि जान भले ही चली जाए, वह अनशन नहीं तोड़ेंगे। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। धरने में सेंसर पाल, बलजोर, रामदास, विनोद, हरवीर, कपिल, यूनुस, इब्राहिम, कल्लू, सुनील, लोकेंद्र, तिरतपाल, शौपाल, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें