फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में स्कूल से गैरहाजिर थे शिक्षक, बीएसए ने किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय रमाला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। वहीं दो शिक्षिकाओं का शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी न मिलने पर वेतन रोक दिया। दो शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बृहस्पतिवार को छपरौली ब्लॉक के रमाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय कुमार और प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक बबली देवी बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले। उनके द्वारा किसी भी तरह की सूचना नहीं दी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। बबली देवी को मूल विद्यालय रमाला नंबर एक में और शिक्षक संजय को रमाला में मूल विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या में संबद्ध किया। खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत को प्रकरण में जांच अधिकारी नियुक्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रीति मान और प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन की शिक्षिका लोकेश कुमारी का शिक्षक डायरी न मिलने, अपूर्ण पाने, छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने के कारण इंचार्ज का वेतन स्थगित किया। बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें