बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव के दिव्यांग नलकूप आपरेटर को 13 माह वेतन भुगतान न मिलने से उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है। उसने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। जयवीर पुत्र रणधीर गुराना गांव का रहने वाला है, वह दिव्यांग है और चार साल से गांव में ही नलकूप ऑपरेटर है। 13 माह से वेतन नहीं मिला है। तीन जनवरी को उसके पिता की मौत हो गई। उसके पास वृद्ध मां की बीमारी के लिए रुपये भी नहीं है। उसने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि वेतन नहीं मिला तो यदि वह आत्मदाह कर लेगा।