बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि रविवार तीन फरवरी को सुबह 10 बजे स्कूल के मैदान में श्री प्रमेंद्र मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 3 किमी (अंडर-19) और 5 किमी (ओपन) के लिए प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। अंडर-19 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ओपन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। अंडर-19 के सभी प्रतिभागियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। एंट्री नि:शुल्क रहेगी।
चयन ट्रायल 3 को
बड़ौत (बागपत)। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने बताया कि सत्र 2019-2020 के लिए उप्र की अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल 3 फरवरी रविवार को प्रात: 7 बजे डीएस क्रिकेट एकेडमी निकट रामलीला मैदान कविनगर गाजियाबाद के मैदान पर होगा। चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकता है, इसने अपना पंजीकरण गाजियाबाद जोन में करा रखा है। ट्रायल के समय पंजीकरण रसीद लाना आवश्यक है।