खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में एटा और फिरोजाबाद की टीमों ने अपने अपने मैच जीते।
खेकडा नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रही स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच फिरोजाबाद और हाथरस की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथरस की टीम ने सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए। बल्लेबाज आकाश ने 29, दिशांत ने 16 रन का योगदान दिया। फिरोजाबाद की टीम के गेंदबाज अंशुल ने तीन और ब्रज नंदन ने दो विकेट चटकाए। जवाब में फिरोजाबाद ने यह मैच 12 ओवर में केवल दो विकेट खोकर जीत लिया। इसमें बल्लेबाज शिवम ने 57 और अभय ने 29 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच एटा और अलीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ की टीम केवल 64 रन ही बना पाई। इसमें बल्लेबाज लवकुश ने 16 रन का योगदान दिया। एटा की टीम के खिलाड़ी आशीष ने तीन, तपन और अंकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में एटा की टीम ने यह मैच बिना विकेट खोये ही 10 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज आशीष ने 42 और इशू ने 10 रन बनाए। मैचों की अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद व मनीषा तथा स्कोरिंग राहुल ने की। इस दौरान स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, उर्वशी, अखिल दीक्षित, रिंकू दीक्षित, पवन शर्मा, गोल्डी, स्वदेश श्रीवास्तव, साहिल, जतिन, नवरत्न, अनुज आदि रहे।