फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइटएप ग्रुप पर होगा बोर्ड परीक्षा की सूचनाओं का आदान-प्रदान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर होगा बोर्ड परीक्षा की सूचनाओं का आदान-प्रदान
विज्ञापन

बागपत। इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किया जाएगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा। शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों को इससे जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिले में सात फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा संचालित होगी, जिसके लिए 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 30862 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ने विभिन्न आदेश जारी किए। निर्देशित किया जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। इसमें ग्रुप में सचल दल प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सभी केंद्र व्यवस्थाआें को जोड़ा जाएगा। निर्देशित किया है परीक्षा के अलावा इसमें अनावश्यक सामग्री नहीं डाली जाएगी। सभी को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा परीक्षा बहिष्कार को देखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक और बेसिक के अध्यापकों का एक ग्रुप और पूल बना लिया जाए, ताकि बाद में कोई दिक्कत न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें