फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टीम ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बच्चों को चिन्हित कर लगाएगी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
215 मोबाइल टीमें भट्ठों पर जाकर लगाएंगी टीकें
विज्ञापन


बागपत। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 4.98 लाख बच्चों का चयन टीकाकरण के लिए किया है। ईंट भट्ठे, क्रशर और अन्य जगहों पर बच्चों को चिह्नित कर मोबाइल टीमें मौके पर ही टीकाकरण करेगी। जिले में 215 टीमें अभियान में लगाई गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अलावा एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी अभियान में योगदान करेंगी। जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए 215 टीम बनाई गई है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि विभाग ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण की तैयारियां अधिकांश पूरी कर ली है। जिले में 4.98 लाख बच्चों का चयन टीकाकरण के लिए किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बनाई गई मोबाइल टीम भट्ठे, क्रेशर, घूमंतु परिवार का चयन कर उन्हें मौके पर ही टीकाकरण करेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर एसोसिएशन का भी इसमें सहयोग मिल रहा है। उनकी ओर से प्रचार-प्रसार के लिए बैलून शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर ऊंचाई पर छोड़ जाएगा। जब तक अभियान चलेगा तब तक बैलून के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें