बड़ौत (बागपत)। जौहर पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण व पृथ्वी बचाओ को लेकर प्रतियोगिता आयोजित हुई, इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर मनीष तोमर व प्रधानाचार्या रचना जौहर ने किया।
इससे पूर्व संगोष्ठी में रचना जौहर ने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों के कटान से लगातार पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। इसके अलावा प्लास्टिक के प्रयोग से वायु व जल प्रदूषण का संकट खड़ा हो गया है। मौसम का संतुलन बिगड़ने से बेमौसम बरसात होना व बरसाती मौसम मेें बरसात न होना जैसी घटनाएं घट रही है। यदि हम इसके प्रति अभी से जागरूक नहीं हुए तो आने वाले भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
इसके बाद प्रतियोगिता में कक्षा चार से कक्षा सात तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेधावियों को डायरेक्टर मनीष तोमर व प्रधानाचार्य रचना जौहर ने सम्मानित किया। इसमें हंसिका, आनंद जौहर, पायल खोखर, प्रियांश, तनिष्का, रिया, नव्या, नमन, कृपा, दिव्यांशी आदि रहे।