फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त अभियान को पलीता लगा रहे सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार द्वारा चलाएं जा रहे खुले मेें शौच मुक्त अभियान को ब्लाक मुख्यालय पर तैनात सचिव मनमानी करते ही पलीता लगा रहे है। आलम तो यह है कि ग्रामीणों और स्वच्छता टीम की शिकायतों के बाद भी विभागीय अफसर सचिवों से सांठगांठ कर उन पर कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधे हैं। इसका नुकसान स्वच्छता टीम को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात्रि में मलकपुर गांव में पहुंची टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। टीम ने सचिव को सूचना दी तो कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा जनपद के गांवों में खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीम रात्रि के समय सात बजे से 10 बजे तक गांव पहुंचती है और लोगों को एकत्रित कर स्क्रीन पर खुले में शौच करने से होने वाली बीमारी की जानकारी देती है, लेकिन इस अभियान को सचिव व प्रधान ही पलीता लगाने में जुटे हैं। बुधवार की रात में स्वच्छता अभियान टीम के प्रभारी मनोज टीम के साथ मलकपुर गांव पहुंचे तो वहां पर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। टीम प्रभारी मनोज ने इसकी जानकारी सचिव राहित खोखर को दी तो उन्होंने आना से मना कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद टीम प्रभारी मनोज ने ग्रामीणों को समझाया और स्क्रीन पर खुले मेें शौच न करने के प्रति जागरूक किया। टीम प्रभारी मनोज ने बताया कि अभियान मेें सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने विभागीय अफसरों पर भी शिकायत के बाद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एडीओ पंचायत रणधोल ने कहा शिकायत मिली है, जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें