फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में लगा स्वास्थ्य कैम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के तहत विशेष सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को खंड विकास मुख्यालय परिसर बिनौली में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कैंप एवं प्रदर्शनी लगाई। इस कैंप में चिकित्सकों ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी व महामंत्री राजीव धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में लगी प्रदर्शनी व लाभार्थियों को मुहैय्या की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन भी किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के लाभार्थियों को जानकारी देना है 23 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद सीएचसी बिनौली पर लाभार्थियों के कार्ड बनने शुरू होंगे। इस कार्ड के द्वारा के लाभार्थी पैनल के किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक उपचार निशुल्क करा सकता है। ब्लॉक बिनौली के अंतर्गत 5032 लाभार्थियों की सूची का सर्वे बीते अप्रैल माह में पूर्ण कर लिया। कार्ड बनाने के लिए जिला मुख्यालय से आवश्यक सामग्री व उपकरण प्राप्त हो गए हैं। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान मित्र की तैनाती भी हो चुकी है। कैंप में डॉ. गुरुचरण सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ऋतु, फार्मेसिस्ट अजीत धामा, आशीष मलिक, अजय धामा ने 97 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें महामंत्री सुधीर त्यागी, मा. अनीश कुरैशी, मंडल मंत्री प्रभा कश्यप सिरसली, बेबी देवी, कु. राधा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें