बागपत। जिले में गणेश चतुर्थी पर धूमधाम के साथ प्रथम पूजनीय देव गणपति को कार्यक्रम स्थलों पर स्थापित कराया गया। शोभा यात्रा निकाली। इसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियां शामिल रही। दूसरी तरफ भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
बृहस्पतिवार को जिलेभर में गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रमों स्थलों पर चतुर्थी के मौके पर गणपति को पूजा अर्चना, मंत्रोचार के बाद प्रतिमा को स्थापित कराया । शहर सिसाना रोड पर भूमिया शिव मंदिर के पास शोभायात्रा के साथ गणेश भगवान को स्थापित कराया। पूजा अर्चना की गई। पूर्व प्रमुख नरेंद्र शर्मा ने इसका शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ह्दय चौहान, जयदीप भारद्वाज, दिनेश शर्मा, ब्रजमोहन, विनोद भारद्वाज, विक्की चौधरी का सहयोग रहा।
वहीं बागेश्वर महोदव मंदिर में शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश को मंदिर में स्थापित कराया। वहां श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा अर्चना की। विभिन्न मार्गों से होते शोभायात्रा गुजरी। अंतर्राष्ट्रीय भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, मनोज चौहान, आकाश कुमार, अंकुर, मिंटू, शिवम, गौरव, निशांत, न वीन, आकाश, बब्बल, रोबिन, विक्रांत सहयोग रहा।
शहर के बड़ा बाजार और कोर्ट रोड पर भी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को विराजमान किया। इसमें कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग रहा।
बड़ौत की नवयुग कॉलोनी स्थित वार्ड नौ में गणपति की स्थापना की। पूजन के समय मुख्य यज्ञमान रवि चौधरी और उनकी पत्नी विनीता चौधरी रही। इसमें जयपाल फौजी, डॉ. रमेश, गुड्डू, सूरज का सहयोग रहा।
अमीनगर सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान कस्बे में शोभायात्रा निकाली। विधि विधान से गणेश महोत्सव का शुभारंभ कराया गया।
चांदीनगर के ललियान गांव में बाबा काली सिंह मंदिर पर गणेश चतुर्थी पर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें खेमचंद महेश्वरी, रवि राठी, नरेंद्र पंडित, शोभित शर्मा, लोकेश, संदीप, विपिन महेश्वरी का सहयोग रहा।
अग्रवाल मंडी टटीरी। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव का आयोजन किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद झंडा पूजन किया और झंडा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, सुनील, पराग गर्ग, संजीव शर्मा, अरुण मित्तल, कैलाश चंद, मुकेश गोयल, मनीष सिंघल, प्रवीण कुमार, अजय सभासद, अरविंद शर्मा का सहयोग रहा।