फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने पसारे पैर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में वायरल फीवर और टाइफाइड बेकाबू हो गया है। बच्चों को तेजी से जकड़ा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन बीमारी का कारण बन रहा है। सामान्य बुखार और टाइफाइड ने बच्चों को जकड़ लिया है। सरकारी से लेकर प्राइवेट चिकित्सालयों में लोग उपचार करा रहे है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार रही। जनरल वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों के यहां भीड़ रही। एक ओपीडी में डॉक्टर के न मिलने पर मरीज परेशान रहे। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मौसम के बदलने से सामान्य बुखार के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। वायरल फीवर ने पैर पसार लिए हैं। टाइफाइड बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। बुखार का संक्रमण एक दूसरे से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


नौरोजपुर में फैली बीमारी, शिविर में 78 मरीजों की जांच
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा जमा दिया है। बुधवार को 78 मरीजों की जांच की। इसमें दस रोगियों के रक्त के नमूने लिए गए। यहां पिछले दिनों बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव में पिछले महीने बुखार और गल घोंटू जैसी बीमारी से एक बच्चे की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि बीमारी से मौत से इंकार किया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गांव में कैंप लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यहां पर संक्रमण जैसी कोई स्थिति नहीं है। अब तक की जांचों में कोई घातक बीमारी के संकेत नहीं मिले है। लोगों से पानी को उबालकर और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जा रही है। डॉ. विकास प्रकाश, फार्मेसिस्ट मनोज, लैब टेक्नीशियन आशुतोष, एएनएम राजवती, आशा पुष्पा, शिमला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें