बड़ौत (बागपत)। विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मादान व संचालक अंकित पंवार ने बताया कि मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड में स्थित कांप्लेक्स में 14 सितंबर से आल इंडिया स्कूल कबड्डी लीग शुरू होगी, इसमें बागपत जनपद के अलावा शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, लोनी, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य कई जनपदों व राज्यों के खिलाड़ी भाग लेेंगे। इस लीग की विशेष बात यह है कि ट्रायल मेें अच्छा प्रदर्शन करने वाले दमदार खिलाड़ी की बोली आईपीएल मैचों की तरह लगेगी। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जारी प्रमाण पत्र के माध्यम से खिलाड़ी सरकारी नौकरियों मेें भी आवेदन कर सकता है। लीग मेें शामिल होने के लिए खिलाड़ी कांप्लेक्स पर संपर्क कर सकते हैँ।