बिजलीघरों पर तालाबंदी करेंगे रालोद कार्यकर्ता
बड़ौत। रालोद के प्रदेश महामंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी द्वारा पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम 13 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त हो रहा है। इस दिन बिजलीघरों पर तालाबंदी की जाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों की बोल खोली जाएगी।
शुक्रवार को रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वामी नारथ रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही है, वहीं कालाधान व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राफेल जहाज खरीद भ्रष्टाचार में भारी घोटाला किया गया है। कहा कि प्रदेश में निर्दोष को भी पीटकर मारा जा रहा है। ऐसा करना अनुचित है। सरकार के दावों के बावजूद अभी तक 18 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। कहा कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम 13 जुलाई से शुरू किया गया था जो 13 अगस्त को बड़ौत तहसील मेें समाप्त होगा। इसमेें जंयत चौधरी भाग लेंगे। इसी दिन बिजलीघरों पर तालाबंदी की जाएगी। साथ ही सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कर्नल ब्रहमपाल सिंह ने भी विचार रखे और रालेाद को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक गजेद्र मुन्ना, डा अजय तोमर, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, इरफान मलिक, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, सोदान आदि शामिल रहे।