फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली से दरकावदा मार्ग की सड़क बारिश के बाद टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिनौली से दरकावदा मार्ग की सड़क बारिश के चलते टूट गई, इस कारण वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अफसर इससे बेखबर हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सड़क जल्द ही ठीक न कराए जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिनौली से दरकावदा फजलपुर सुंदरनगर जाने वाली सड़क बिनौली से निकलते ही बारिश के चलते जमींदोज हो गई है। सड़क इतनी गहरी बैठ गई है कि आने जाने वाले वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात्रि में तीव्र गति से आने जाने वाले वाहन चालक सड़क में बने गड्ढे में गिर जाते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग इससे बेखबर है और अफसर कुम्भकर्णी नींद सोए हैं। शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि दो दिन के भीतर सड़क ठीक नहीं हुई तो वे मजबूर होकर आंदोलन छेड़ेंगे। चेतावनी देने वालों में प्रधान बॉबी पंडित, बिजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार, प्रमोद, बिट्टू, नीरज राजपूत, संजय कुमार, सलीम खान, यूसुफ, महबूब आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें