बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को मुंशी प्रेम चंद की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। मेधावियों को सम्मानित किया गया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। उपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुुंशी प्रेमचंद ने गोदान, गबन और रंगभूमि जैसे कई प्रसिद्ध उपन्यास लिखे। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, इसमें मुंशी प्रेमचंद के जीवन से आधारित प्रश्नों को शामिल किया। विजेता बच्चों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । संचालन रणपाल ने किया। इसमें खुशी, कृष्टि, खुशबू, अंजलि, प्राची, अवनि, निहारिका, मानसी, प्रज्ञा, सोनिया, तनु, प्रीति, शालू, सोमित, योगेश राणा, डॉ. वीरेंद्र, प्रवीण राणा, अमित कुमार, गौरव वर्मा, संगीता, गरिमा, पूनम, सोनिया, अलका, मोनिका आदि शामिल रहे।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें मुंशी प्रेमचंद की 137वीं जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को मुंशी प्रेमचन्द द्वारा रचित प्रमुख उपन्यासों की जानकारी दी। विजेताओं में उर्वशी, पूनम, प्रीति, नैंसी, ज्योति, रूबी, अनीता, दिव्या, पलक, सागर, रोहित, छोटू, शुभम, राखी को प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।