बागपत। बोपुरा निवासी नूर हसन पुत्र दीन मोहम्मद ने न्यायालय के आदेश पर बागपत कोतवाली में रहीसुद्दीन निवासी बोपुरा, अनिल कुमार तंवर और एडवोकेट कुलदीप सिंह तंवर निवासी देवबंद के खिलाफ धोखाधड़ी करने, फर्जी तरीके से कागजात तैयार कराकर न्यायालय में पेश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपियों ने सीजेएम कोर्ट स्थित मिूडिएशन सेंटर में फर्जी तरीके से 12 हजार रुपये का चेक और रसीद तैयार कराकर जमा कर दी थी।
महिला को मारपीट कर घर से निकाला
बागपत। दिल्ली निवासी पिंकी ने बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी देवेंद्र निवासी गौतमबुद्धनगर के साथ हुई । अब उसका पति अब बादलपुर गांव में अपनी बहन के पास ही रहता है। शराब पीकर पति, ननद उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि ननद के बेटे ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध किया तो उल्टे उस पर बदचलन का इल्जाम लगा कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। अब वह नया गांव हमीदाबाद में अपने भाई के पास रह रही है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।