फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू जल संघरक्षण पर छात्र छात्राओं ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत शनिवार को फतेहपुर पूठी गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूल में वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। हमें जल के अंधाधुंध दोहन व जल की बर्बादी को रोकने के लिए आगे आना होगा और समाज को जल की कीमत बतानी होगी। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तख्ती, बैनर पर लिखे स्लोगन जल है तो कल है, जल ही जीवन आदि हाथों में लेकर गांव में जागरूकता रैली निकाली तथा ग्रामीणों को जल की बर्बादी न करने का संदेश दिया। रैली के बाद स्कूल में भूजल संरक्षण पर वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 10 की वांशिका ने प्रथम व सागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सोनम व शाहीरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सिंह ने पुरस्कृत किया। रैली में गीतांजलि, रुचि खारी, मंजू, मुस्कान, आयुषि, अंजलि, नेहा, तनु, सचिन, गौतम, सागर, हर्ष, सलमान, गौरव, साहिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें