फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ व बाल कल्याण पुलिस अधिकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी पुलिस द्वारा छह वर्षीय बच्ची को न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश न करने पर चांदीनगर थानाध्यक्ष और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को सीडब्ल्यूसी मेें तलब किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेकड़ा से भटक कर छह वर्षीय बालिका वंशिका यादव पांची चौराहे पर पहुंच गई। किसी ने उसे अकेला भटकता हुआ देखा तो चांदीनगर थाने पहुंचा दिया। सुबह से शाम तक वंशिका अपना पता राजेंद्र यादव निवासी सैडभर थाना सिंघावली अहीर बताकर परिजनों की याद में रोती बिलखती रही। शाम करीब पांच बजे सोशल मीडिया से मामले की जानकारी होने पर सीडब्ल्यूसी बागपत के द्वारा सैडभर गांव के प्रधान श्याम यादव से बात कर बच्ची का पता ट्रैस किया और थाना चांदीनगर प्रभारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को बच्ची को समक्ष न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी पेश करने के मौखिक निर्देश दिए, परंतु दोनों पुलिस अधिकारियों ने बच्ची को थाने से ही परिजनों को सौंपा। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 31 तथा 32 का पालन न होते देखकर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी बागपत के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट राजीव यादव व मालती शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेकर एसपी बागपत के माध्यम से चांदीनगर एसओ तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को सोमवार को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें