फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 2157 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बैंक ऋण, पारिवारिक वाद, सड़क दुर्घटना से संबंधित 2157 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला जज उपेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। समर पाल बालियान प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय बागपत एवं काउंसलर सुशीला तोमर के सहयोग से दंपति गुडिया एवं सतवीर ने पुन: एक साथ जीवन व्यतीत करने का फैसला किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में पक्षकारों ने आपस में सुलह समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण किया। बैंक ऋण संबंधित 82, शमनीय आपराधिक एवं विद्युत वाद 639, सड़क दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं व बीमा दावे के प्रकरणों में 11, पारिवारिक वाद 22, राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभाग के 1340, मोबाइल व टेलीफोन एवं अन्य 63 वाद का निस्तारण किया । लोक अदालत में 2157 मामलों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर जज रमेश चंद दिवाकर, मनु कालिया, शक्ति पुत्र तोमर, आबिद शमीम, मिताली गोविंद राव, निशांत मान, किरण गौड़, शारिब अली, शोभित बंसल, देव सरोहा एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें