संचालक पद पर निर्वाचित होने पर स्वागत किया
बड़ौत। जिला सहकारी बैंक मेरठ के संचालक पद पर नवनिर्वाचित सुरेंद्र सिंह तोमर का क्रय-विक्रय समिति बड़ौत पर समितियों के सचिव और कर्मचारियों ने स्वागत किया।
स्वागत समारोह में तोमर ने कहा कि वे किसानों की सेवा के लिए कृत संकल्प हैं। वे सहकारिता आंदोलन को तेज करने का काम करेेंगे। उन्होंने सचिवों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया। इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारी प्रवीण प्रभात के अलावा, समति के सचिव सुदर्शन गुप्ता, संजय कुमार, धर्मवीर, राजीव तोमर, राधेश्याम, विनोद उपाध्याय, आलोक, कंवरपाल आदि उपस्थित रहे।