फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में हिरन घुसा, आवारा कुतों ने किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में हिरन घुसा, आवारा कुत्तों ने किया घायल
विज्ञापन

बड़ौत। जंगल का रास्ता भटककर शुक्रवार तड़के एक हिरन शबगा गांव में घुस गया। गांव के कुछ आवारा कुत्तों ने उसे घायल कर दिया। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो हिरन ने उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन अफसरों और ग्रामीणों ने कुत्तों को वहां से भगाया और हिरन को काबू में कर उसका उपचार किया।
शुक्रवार तड़के एक हिरन जंगल का रास्ता भटकर शबगा गांव मेें घुस गया। कुछ लोगाें ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो हिरन ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान गांव के बाहर आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन दरोगा आंसु चौधरी, वन रक्षक संजय, वन कर्मी मनोज और विकास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कुत्तों को भगाकर हिरन को काबू में किया। बाद में उसका उपचार किया गया। उधर, ग्रामीणों ने वन अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जतायी। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना था कि इलाज के बाद ठीक होने पर हिरन को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में ईदरीशपुर गांव के जंगल मेें बृहस्पतिवार रात खेतों में लगे ब्लेडयुक्त तार की चपेट में आने से एक नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा आंसु चौधरी और वन रक्षक संजय ने पहुंचकर उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें