फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन कर डीआईओएस का घेराव किया। इस दौरान लंबित समस्याओं का समाधान करने पर नोकझोंक भी हुई। उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे। संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य और जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में ढेरों लंबित प्रकरण है। इनका समाधान नहीं हो रहा है। शिक्षकों पर अवैध उगाही करने का दबाव बनाकर अपमानित किया जाता है। बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की कापी का भी भुगतान समय पर नहीं होता है। नई पेंशन योजना के शिक्षकों की समस्या हैं। पेंशन पुनरीक्षण के मामले का निपटारा न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसमें जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, राममोहन भारद्वाज, पंकज श्र्मा, धर्मवीर, राजेंद्र शर्मा, घनश्याम, कुशलवीर, ओंकार दत्त शर्मा आदि रहे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला प्रतिनिधि मंडल
बागपत। संयुक्त शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट का प्रतिनिधि मंडल संरक्षक स्वराजपाल दूहूण के नेतृत्व मिला। पेंशनधारकों की समस्याओं को अवगत कराया। तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें ओमवीर सिंह तोमर, धर्मेंद्र खोखर, कंवर पाल, जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें