फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास मुख्यालय बड़ौत सहित दर्जनों गांव में स्वच्छता अभियान चलाया । इस दौरान पालिका चेयरमैन और बीडीओ ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिला कर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

इससे पहले स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, बीडीओ प्रेम चंद, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह और एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने किया। इस दौरान चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल बहुत सराहनीय है। जब तक लोग स्वच्छ नहीं होंगे, वो स्वस्थ नहीं रह सके। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि खुले में शौच जाने से महिलाओं की इज्जत लूटने का खतरा बना रहा है, पीएम और सीएम की खुले मेें शौच न जाने की पहल सराहनीय है। सब लोगों को अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने ब्लाक कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ ब्लाक मुख्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें नीरज, अरविंद, राज कुमार, सुशील, सुनील सोलंकी शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर छछरपुर गांव में प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट, सचिव विकास राठी, गूंगा खेड़ी, कासिमपुर खेड़ी में सचिव विकुल, रूस्तमपुर मेें सचिव रेशू, बड़का, थल गांव में सचिव सतीश, सिनौली में सचिव संजय, आरिफपुर खेड़ी में सचिव प्रवेंद्र, बिजरौल और वाजिदपुर गांव में सचिव भूपेंद्र ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
खंड विकास मुख्यालय बिनौली के सिरसलगढ़, दरकावदा गांव में भी स्वच्छता अभियान चलाया । इसका शुभारंभ प्रधान कृष्णा देवी ने झाडू लगाकर किया। इस दौरान एडीओ पंचायत नरेंद्र शर्मा, सचिव रविंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो मेें झाडू लगाकर लोगों स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें सहायक अध्यापक हरेंद्र कुमार, मंजीत सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, विवेक मलिक, खंड प्रेरक बिजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, सलीम, अयूब, गुलशन, फरजाना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें