फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूम के कारण बाजार एवं सड़क पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी शुरू होते ही लू ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप के कारण रविवार को बाजार और सड़क पर सन्नाटा रहा। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। मौसम फल और सब्जी का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवा के कारण दिनभर बाजार में सन्नाटा रहा। इस कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रविवार को पारा 30 के पार रहा, लेकिन गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हुई। गर्मी बढ़ने से बीमारियों का खतरा है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा कि कटे फल न खाए, क्योंकि उन पर मक्खियां बैठती है। इससे उल्टी और दस्त हो जाते हैं। खुले में बेचे जा रहे गन्ने के रस का भी सेवन न करें। साफ और शुद्ध पानी का सेवन करें। हो सकते तो धूप में नहीं निकले। कैप या अन्य कपड़ा सर पर रखकर ही धूप में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें