बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका के सभासद ललित जैन ने कमिश्नर को पत्र लिखकर घनश्याम गंज मंडी के पीछे सरकारी गेहूं क्रय केंद्र भंडारण की खत्ती बंद कराने की मांग की, वहीं डीएम को पत्र भेजकर आवारा पशुओं को टीकाकरण कराने की मांग की।
सभासद ने मंडलायुक्त को भेज पत्र में बताया कि पीछे सरकारी भूमि पर गेहूं भंडारण केन्द्र संचालित थी, जिस भंडार केन्द्र पर गेहूं स्टोर किया जाता था। 30-40 वर्षों से यह बंद पड़ा है, लंबे समय से देखरेख न होने पर गंदी का साम्राज्य है। खत्ती में गंदा पानी भी एकत्रित हो जाता है, खत्तियों के पास आवासीय कॉलोनी है। खत्ती मेें गंदगी होने के कारण संक्राम रोग खतरा बना हुआ है और गड्ढे खुले के कारण उसे आवारा पशु गिर जाते हैं। उन्होंने खत्तियों की सफाई और चारदीवारी कराने की मांग की। उन्होंने डीएम को पत्र भेज कर शहर में धूम रहे आवारा पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर मेें स्थित भारतीय गो सदन और जैन गोशाला, दिल्ली रोड और शहर की सड़कों रह रहे सैकड़ों पशु बीमार है। इनका भी टीकाकरण कराया जाए। ताकि पालतू पशुओं में बीमारी फैल न सके।