बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को पहले गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर 14 अप्रैल को शाखा कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा गांव मेें सिंडिकेट बैंक की शाखा है। इसमें बावली, रूस्तमपुर और महावतपुर सहित अन्य कई गांव के हजारों लोगों के खाते हैं। वर्षों से खातेदार बैंक से लेन-देने का कार्य कर रहा है। आरोप लगाया कि शाखा के कुछ कर्मचारी फर्जी तरीके से ग्राहकों के खातों से रुपये निकाल रहे हैं। कई बार इस संबंध में प्रशासनिक अफसरों सहित बैंक अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को देकर 14 अप्रैल को शाखा के सामने धरना शुरू करने की चेतावनी दी। उधर, बैंक प्रबंधक का कहना था कि अभी तक इस संबंध में मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई ग्राहक बैंक मेें इस प्रकरण की शिकायत लेकर मेरे पास आता है तो उसकी निष्पक्षता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में हकीमु, अकरम, इकबाल, रहमान, मेहरबान, शाजिद आदि रहे।