फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो जनजागरण रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बिनौली में ब्लाक स्तरीय जनजागरण रैली निकाली। इसके द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन का संदेश दिया।
विज्ञापन

जनजागरण रैली का शुभारंभ ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर से खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर एक से 30 अप्रैल तक सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक स्कूल चलो अभियान रैली के आयोजन, अभिभावकों से संपर्क एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। रैली मैन बाजार, बस स्टैंड, ब्लाक मुख्यालय से होते प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में समाप्त हुई। रैली में छह विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान एबीआरसी विशेष कुमार, पवन कुमार, राजीव चिकारा, शशी भूषण शर्मा, प्रियंका, अमरेश देवी, मिथलेश, रेखा, कविता, मंजू, प्रवीण लता, ममता, मंजुल, केशमी, प्रेरणा, राहुल, रवि, जनीत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें