फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी रिपोर्ट नहीं दे रहे सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के लगातार विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगने के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। एडीओ पंचायत से बीडीओ को इस संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय में 44 गांव हैं। गांवों में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत भी जनपद के आला अधिकारियों तक पहुंच रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेकर सीडीओ ने एडीओ पंचायत को सभी ग्राम पंचायत सचिवों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रणधोल सिंह लगातार ग्राम पंचायत सचिवों से विकास कार्यों की रिपोर्ट मांग रहे है, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र और सतीश को छोड़कर अन्य किसी सचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने बीडीओ को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें